ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कार दिलाने के नाम पर 60 लाख हड़पने वाला 5 हज़ार रु. का इनामी ठग 3 साल से काट रहा था फ़रारी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार |

भोपाल : 16/02/2024 : नई दिल्ली डी-6 बसंत कुंज में रहने वाले अजय ब्रम्हे एंड न्यू रेसिडेंसी पालन विहार, गुड़गांव निवासी संजीव कुमार जैन की शिकायत पर 3 दिसंबर 2021 को क्राइम ब्रांच ने निशांत गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया था | अजय के साथ बिजनेस करने व संजीव को कार दिलाने के नाम पर 60 लाख रु. की धोखाधड़ी की गई थी | छत्रसाल नगर, पिपलानी निवासी निशांत गुप्ता को जब एफआईआर की खबर लगी तो वह फरार हो गया वह जिला कैथल (हरियाणा ) में रह रहा था | उसने बिजनेस और कार दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों से अलग-अलग तारीख में करीब 60 लाख रु. धोखाधड़ी कर हड़प लिए थे | साथ ही विकास जैन की डस्टर कार बिकवाने के नाम पर कार बेचकर अमानत में खयानत कर एक लाख रु. भी लेकर भागा था | आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी पर 5 हज़ार ईनाम भी रखा गया था | उसने तीन साल हरियाणा, दिल्ली व बैंगलुरु में फ़रारी काटी है | आरोपी से इसी तरह की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com