ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए महिला को धमका रहे आरोपी, महिला कार्रवाई की मांग लेकर टॉवर पर चढ़ी, एक घंटे मशक्कत के बाद महिला को उतारा |

भोपाल : 17/02/2024 :( नुजहत सुल्तान ) शुक्रवार शाम सवा पांच बजे पॉलिटेक्निक चौराहा के एक टॉवर पर महिला ने चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया, उसकी 11 साल की बेटी नीचे खड़ी हुई चिल्लाती रही मां नीचे उतरो लेकिन महिला उतरने के लिए तैयार ही नहीं थी | राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस नगर-निगम और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, महिला को टावर से नीचे आने की गुहार लगाते रहे लेकिन महिला नहीं उतरी | काफी देर तक महिला को समझाया गया इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही | करीब एक घंटे तक महिला को उतारने के लिए जद्दोजहद करते रहे उसके बाद बड़ी मुश्किल से महिला नीचे उतरी | पुलिस महिला को थाने लेकर गई और टावर पर चढ़ने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि वह अयोध्या नगर में रहती है, वह एक फिजियोथैरेपिस्ट है | तीन साल पहले उसके साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने छेड़छाड़ की थी, उसने अयोध्या नगर थाने में शिकायत भी की, इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसने इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई | दोनों मामलों में कोर्ट में केस चल रहा है, इसी को लेकर अब आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं | वह उसे धमकाते हैं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए | इसी को लेकर वह टावर पर चढ़ी थी | श्यामला हिल्स पुलिस ने घटना की जानकारी अयोध्या नगर पुलिस को दी, वहीं अयोध्या नगर पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर तीन साल पहले एफआईआर दर्ज की गई थीं उनका मामला कोर्ट में चल रहा है | पहले महिला हमारे इलाक़े में रहती थी, पर अब वह यहाँ नहीं रहती | उसने अब तक आरोपियों द्वारा किसी तरह के डराने -धमकाने की कोई शिकायत नहीं की है | अगर वे शिकायत करती है तो, हम तुरंत कार्रवाई करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com