ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पंजाब से शुरू हुआ किसान आंदोलन मप्र तक पहुंचेगा, मार्च में आंदोलन करने की तैयारी |

 भोपाल : 17/02/2024 : पंजाब से शुरू हुआ किसान आंदोलन का असर मप्र पर भी पड़ने लगा है, अलग-अलग संगठनों ने जमीनी स्तर पर किसानों से संपर्क कर पंचायत स्तर पर सम्मेलन शुरू कर दिए हैं | आरएसएस के सहयोगी संगठन भारतीय किसान संघ ने भाजपा को गेहूं और धान की एमएसपी बढ़ाने का वादा याद दिलाया है | संघ 17 फरवरी को सीहोर के श्यामपुर में भोपाल और सीहोर के आसपास के किसानों का एक सम्मेलन करने जा रहा है | राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने जिला स्तर पर ज्ञापन देकर एमएसपी बढ़ाने की मांग उठाना शुरू कर दिया है | दरअसल, भाजपा ने मोदी गारंटी बताते हुए चुनाव से पहले गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रु. और धान का 3100 रु. करने का वादा किया था | लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया | चुनाव से पहले किए गए वादों को चुनाव के बाद पूरा न करना जनता के साथ वादा खिलाफी और लोकतन्त्र का मज़ाक है | अगर सरकार अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं करती है तो मार्च के पहले सप्ताह से किसान संघ आंदोलन के साथ धरना प्रदर्शन करेगा | राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी का कहना है कि  हमारा संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है | मुख्य रूप से हमारी तीन मांगे हैं, स्वामीनाथन कमीशन के मुताबिक फसल का दाम तय हो, इस दाम के लिए गारंटी कानून बने और किसानों को कर्जमुक्त किया जाए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com