ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
आयकर ने कार्रवाई कर कांग्रेस के बैंक खाते किए बंद ट्रिब्यूनल ने दी खातों को ऑपरेट करने की अनुमति |

नई दिल्ली : 17/02/2024 : पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते बुधवार और यूथ कांग्रेस के खाते गुरुवार को फ्रीज कर दिए | दोनों खातों से 2018-19 के चुनावी वर्ष की 210 करोड़ की रिकवरी निकाली गई है | तब पार्टी को 31 दिसंबर 2019 तक रिटर्न दाखिल करना था, लेकिन 40-45 दिन की देरी पर पेनाल्टी लगाकर कार्रवाई की गई है | उसी साल पार्टी सांसदों और विधायकों ने वेतन के 14.40 लाख रु. दान के रूप में नगद जमा कराए थे | उनकी रसीदों में भी विसंगति बताई गई है | कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि 2018-19 में पार्टी की आय 199 करोड़ और खर्च 197 करोड़ रु. था, रिटर्न में देरी पर आयकर ने इसे खारिज कर दिया | 102 करोड़ रु. टैक्स, 34 करोड़ रु. ब्याज लगाया | कुल 135 करोड़ रु. की डिमांड निकाली है | हालांकि, ट्रिब्यूनल ने खातों में 115 करोड़ रु. बैलेंस रखने को कहा है, खातों में अभी 210 करोड़ रु. हैं | माकन ने कहा कि खातों को बेबुनियाद आधार पर फ्रीज कर दिया गया है, देश के इतिहास में यह पहली बार है जब मुख्य विपक्ष पार्टी के खाते लोकसभा चुनाव की घोषणा से दो हफ्ते पहले बंद किए गए हैं | इससे पार्टी की सभी गतिविधियां प्रभावित होंगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com