ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर के सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमराई, एम्स में ज़रूरी जांचों के लिए करना पड़ रहा 3 महीने इंतज़ार, हमीदिया में तो जांच मशीनें ही बंद |

भोपाल : 17/02/2024 :  शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार होने वाले एम्स और हमीदिया अस्पताल बदहाल पड़े हुए हैं, यहां आने वाले मरीजों को कई महीनों तक ज़रूरी जांच जैसे एमआरआई, सिटी स्कैन सहित अन्य जांचों के लिए 3 महीने तक इंतज़ार करना पड़ता है | वहीं मेजर ऑपरेशन के लिए भी 1 महीने इंतज़ार करना आम बात हो गई है | एम्स में इलाज कराने आए राजगढ़ निवासी मरीज राजेश चौहान ने बताया कि जो जांचें बाजार मे महंगे दामों पर होती है, वे एम्स में कम दामों में हो जाती हैं, लेकिन यहां महीनों इंतज़ार करना पड़ता है अस्पताल के चक्कर काटना पड़ता है | इधर, हमीदिया में तो जांच करने वाली मशीनें ही बंद पड़ी है जिसके चलते मरीजों को बाहर से जांच करवाना पड़ रहा है | मरीजों को मर्ज से ज़्यादा दर्द जांच कराने में हो रहा है | हमीदिया में रायसेन से इलाज कराने आए सुनील बिल्लौरे का कहना है कि यहां तो ऑपरेशन के लिए भी बाहर से सामान लाना पड़ता है | कार्डियोलॉंजी विभाग में तो टीएमटी सहित अन्य मशीनें बंद पड़ी हैं | एम्स डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि हम क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करते, समय पर जितनी जांचे हो सकती हैं, उसे पूरा करने की कोशिश की जाती है | जल्द ही यहां जांच के लिए कुछ और नई मशीनें आने वाली हैं | उसके बाद मरीजों को महीनों जांचों के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा | समय पर उनकी जांचे और ऑपरेशन कर दिए जाएंगे |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com