ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गर्ल फ्रेंड के लिए मां की हत्या : लव मैरिज करने के लिए मां ने इनकार किया तो बेटे ने मां को मौत की नींद सुलाया |

भोपाल : 17/02/2024 :  कमला नगर के शबरी नगर मल्टी में रहने वाले 38 वर्षीय सुनील जब अपनी मां को छोड़ने छत्तीसगढ़ गए हुए थे तब उनकी पत्नी नंदा मोरे व उनका 19 वर्षीय बेटा रौनक घर पर थे | उनकी बेटी की शादी हो चुकी है वह पास में ही रहती है | नंदा मोरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत गला दबाने से हुई थी, नंदा के शरीर व सिर पर चोट के निशान थे | जांच करने पर पड़ोसियों ने बताया कि उनके बेटे रौनक और मां का आए दिन झगड़ा होता रहता था | पुलिस ने साथ रह रहे बेटे रौनक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझी | दरअसल नंदा मोरे का कातिल कोई और नहीं उनका बेटा रौनक ही है उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया | उसने मां से अपनी पसंद की लड़की से शादी करने का बोला था तो मां ने इस बात से मना कर दिया था | तो पिता की गैर मौजूदगी में रौनक ने अपनी मां का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के बाद वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया और सुबह लौटा तो इस तरह हैरान हुआ जैसे उसे कुछ पता ही नहीं | पुलिस ने संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com