ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बड़े तालाब के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू भदभदा में 30 मकानों पर चलाया बुलडोजर |

भोपाल : 22/2/2024 :( नुजहत सुल्तान ) )  बड़े तालाब के कैचमेन एरिया में लंबे समय के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई इसी कार्रवाई के तहत बुधवार को भदभदा से 30 मकानों पर बुलडोजर चलाया अब गुरुवार को 110 मकानों को गिराया जाएगा | गौरतलब है कि 25 साल पहले निगम और जिला प्रशासन ने वीआईपी रोड के लिए रेतघाट से लालघाटी तक 4.5 किमी दायरे में बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाए थे | यहाँ के अधिकतर लोगों ने 1 लाख रु. का चेक लेकर कार्रवाई के लिए सहमति दे दी | ऐसे में प्रशासन की तरफ से हर एक मकान के बदले में 1 लाख रु. का चेक दिया जाएगा | प्रशासन ने एक-एक लाख रु. के 150 चेक भी बना लिए हैं | 3 परिवारों ने हाउसिंग फॉर ऑल (एचएफए) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है | सुबह जब अमला कार्रवाई करने पहुंचा, तो लोगों ने घर खाली नहीं किए थे, निगम ने तोड़फोड़ शुरू कर दी | ज़ोन वन में सख्ती से हटाए जा रहे मकानों में लोहे और सीमेंट की चादरें टूट गईं | दूसरा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ | यह देखकर पास की गली के लोगों ने खुद ही घरों की छतों से लोहे और सीमेंट की चादरें हटाना शुरू कर दिया | इन परिवारों को जवाहर चौक पर बनाए गए ट्रांज़िट हाउस में रखा गया है | 27 परिवारों ने अपने स्तर पर व्यवस्था की और चले गए | रात के समय कुछ विवाद की स्थिति बनी थी एक रहवासी ने हाल ही के दिनों में यहां आलीशान मकान बनाया था | उनका कहना था कि हमने मकान में लाखों रुपया लगाया है और प्रशासन सिर्फ एक लाख रु. दे रहा है | पुलिस ने सख्ती से उन्हें शांत कराया | कार्रवाई के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर-निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल – ए सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com