ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
किसान आंदोलन ने हिंसक आंदोलन का रूप लिया, इस आंदोलन में युवक की मौत से वार्ता टली व दिल्ली कूच भी रुका |

संगरूर/खनौरी : 22/2/2024 : शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन नौवें दिन भी जारी है इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है | दोपहर तीन बजे खुद किसान नेता जगजीत डल्लेवाल व सरवन सिंह बैरिकेड्स की तरफ बढ़े तो तनाव और ज़्यादा बढ़ गया | पुलिस ने भी आँसू गैस के गोले व रबर बुलेट से हमला किया | यहां उपद्रव जैसे हालात बन गए | आँसू गैस के कारण कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई, वहीं इस झड़प में खनौरी बॉर्डर पर 23 वर्षीय युवक शुभकरण की मौत हो गई सरकारी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने कहा कि देखने से लग रहा है कि रबर या दूसरी गोली लगने से युवक की मौत हुई है | पोस्टमार्टम अभी नहीं किया गया है पीएम के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा | युवक की मौत के कारण केंद्र व किसानों के बीच होने वाली वार्ता टल गई | इसके चलते किसानों ने दिल्ली कूच भी दो दिनों के लिए रोक दिया | उधर संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया | हरियाणा पुलिस ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने जलती पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस को घेरा | पथराव के साथ ही लाठी, गंडासे आदि का उपयोग कर उपद्रव मचाया | इस संघर्ष में 25 किसान और 12 से अधिक जवान जख्मी हुए, कई को गंभीर चोट आई | टोहाना में एसआई की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई | अब तक तीन किसान और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है | केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखा | इसमें कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंताजनक है | ऐसा लगता है कि विरोध की आड़ में पड़ोसी राज्यों में अशांति फैलाने के इरादे से उपद्रवियों को सीमा पर भारी मशीनरी ले जाने दी जा रही है | इस पर पंजाब सरकार ने कहा कि यह कहना गलत है | आंदोलन पर रोक के चलते सीमा पर भीड़ लगी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com