ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ऐशबाग आरओबी के निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सीई की अनुपस्थिति पर मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जताई |

भोपाल : 22/2/2024 : बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग ऐशबाग में चल रहे आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्हें वहां पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय खांडे मौके पर नहीं मिले जिससे वह भड़क गए और तुरंत सीई को कॉल कर पूछा कि आप मौके पर क्यों नहीं है | उन्होने सीई को फटकार भी लगाई | उन्होने कहा कि एक बार भी इस प्रोजेक्ट का दौरा नहीं किया | मंत्री सारंग का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण प्रोजेक्ट तय समय सीमा से पीछे चल रहा है | इस संबंध में जब सीई खांडे से बात की गई तो उन्होने बताया कि दौरे की सूचना रात में 10 बजे मिली थी | सुबह 11 बजे टेंडर कमेटी की बैठक थी, इसके लिए तमाम अधिकारियों को बुलाया गया था इस कारण बैठक छोड़कर जाना संभव नहीं था | लेकिन निरीक्षण के लिए मौके पर संभाग स्तर के अधिकारियों को भेजा गया था | कई मौकों पर मंत्री जी के दौरे के समय उपस्थित रहा हूं | खांडे ने कहा कि यह गलत बात है कि काम तय समय सीमा से पीछे चल रहा है | अभी तक आरओबी का सब स्ट्रक्चर, सुपर स्ट्रक्चर और नीचे का फाउंडेशन भी तैयार है | स्लैब डालने की तैयारी चल रही है | 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है | इसके लिए  डेडलाइन सितंबर 2025 है, लेकिन हमारी तैयारी ऐसी है कि जून 2025 तक काम पूरा हो जाएगा | यानी तय समय सीमा से चार महीने पहले ही आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com