ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीयू के कर्मचारियों की विवादित नियुक्तियों का मामला गरमाया, परियोजना अधिकारी डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी की सेवाएं समाप्त करने का फ़ैसला |

भोपाल : 22/2/2024 :( नुजहत सुल्तान  ) बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) में 163 कर्मचारियों की विवादित नियुक्तियों का मामला एक बार फिर गरमा गया है | बीयू ने सतत शिक्षा विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकरी डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया और इस संबंध में बुधवार को कार्यपरिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई गई | गौरतलब है कि डॉ. त्रिपाठी की नियुक्ति साल 1998 में हुई थी | कुलपति एसके जैन ने कहा कि अभी यह शुरुआत है आगे और भी कर्मचारियों पर एक के बाद एक कार्रवाई की जाएगी | सदस्यों ने कहा कि हम स्टेब्लिश्मेंट से जुड़ी कार्रवाई को नहीं जानते क्या विवि ने विधिवत कार्रवाई की है ? इस कार्रवाई के लिए विवि के अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होगी | इस पर जवाब दिया कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है | 25 साल बाद इस तरह निर्णय होने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है | उन्होने गुरुवार से विवि में काम के बहिष्कार करने की चेतावनी जारी की है | सदस्यों का कहना है कि हमें बैठक से पहले एजेंडा नहीं बताया | बैठक के लिए पहुंचे, तो सभी के मोबाइल बैठक हाल से बाहर रखवा दिए | कुलपति और रजिस्ट्रार ने भी अपने मोबाइल मीटिंग हाल के बाहर रखे | बैठक में कुलपति प्रो. जैन ने सदस्यों को बताया कि इस मामले में राज्य शासन से कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं | राजभवन ने भी इस संबंध में कार्रवाई कर अवगत करने को कहा है | इन निर्देशों का पालन कर डॉ. त्रिपाठी की नियम विरुद्ध नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com