ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 76 निजी अस्पतालों पर जुर्माना |

भोपाल : 23/2/2024 :  शहर के कई अस्पतालों में आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है, ऐसे कई अस्पताल हैं जो मरीजों से इलाज का पूरा पैसा वसूलने के बाद भी उनका बिल आयुष्मान योजना के तहत लगा रहे हैं | और जो जांचे मरीज बाहर से कराकर लाते हैं उन जांचो को भी आयुष्मान योजना में जोड़ा जा रहा है | बिना डाइग्नोज रिपोर्ट के बिल लगाने वाले करीब 76 अस्पतालों पर कार्रवाई कर उन पर 36 करोड़ रु. का जुर्माना लगाया गया है | इतना ही नहीं जिन लोगों ने आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अतिरिक्त पैसा वसूलने की शिकायत की थी उन्हें भी 1.86 करोड़ रु. की राशि लौटाई गई है | इन अस्पतालों पर गलत तरीके से इलाज और क्लेम करने पर करोड़ों का जुर्माना लगाया गया है | विधाता मल्टी सिटी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, 2.15 करोड़ रु का जुर्माना, जैश हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, शुजालपुर, 2.11 करोड़ रु., बीआईएमआर हॉस्पिटल ग्वालियर, 2 करोड़, लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, इंदौर, 1.24 करोड़, आरोग्य निधि हॉस्पिटल भोपाल, 1.23 करोड़ रु का जुर्माना लगाया गया है | वहीं इन अस्पतालों पर आयुष्मान के बाद भी अतिरिक्त पैसा वसूलने पर हुआ जुर्माना | बीआईएम हॉस्पिटल, ग्वालियर, 24 लाख | गोकुलदास हॉस्पिटल, प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर, 23 लाख | संस्कारधानी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, जबलपुर, 19 लाख | मेट्रो हॉस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर, जबलपुर 17 लाख रु. | इनफिनिटी हार्ट इंस्टीट्यूट, जबलपुर, पर 14 लाख रु. का जुर्माना लगाया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com