ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांट्रैक्टर पर बिल्डर ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, मामला दर्ज |

भोपाल : 23/2/2024 : माउंट ब्लू विला चूनाभट्टी में रहने वाले बिल्डर नितिन अग्रवाल की स्वदेश बिल्डर्स के नाम से फर्म है | एक साइट पर 2013 में निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूर की हादसे में मौत हो गई थी | जिसका खर्च नितिन ने ऐशबाग में रहने वाले कांट्रैक्टर आसिफ खान के माध्यम से उठाया था | बिल्डर के कई प्रोजेक्ट्स में आसिफ के मजदूरों ने काम किया है | इसके बाद से आसिफ उन्हें ब्लैकमेल करके अड़ीबाजी कर रहा था | वह उन पर दबाव बनाकर 3 से 4 लाख रु. तक वसूल चुका है | अड़ीबाजी करने वह उनके घर तक पहुँच जाता था, पुलिस ने भी उसे समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना | आखिर में परेशान आकर नितिन ने कांट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आसिफ खान के खिलाफ अड़ीबाजी कर धमकी देने का मामला दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com