ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
नए बिजली कनेक्शन अब शहरी क्षेत्रों में 3 दिन ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिन और नगरपालिका क्षेत्र में 7 दिन के भीतर मिल जाएगा |

नई दिल्ली : 24/2/2024 :  केंद्र सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए कनेक्शन लेने और रूफ़ टॉप सोलर पैनल के लिए नियम सरल किए हैं | अब नए बिजली कनेक्शन महनगरीय क्षेत्रों में 3 दिन, नगरपालिका क्षेत्रों में 7 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिन के अंदर मिल जाएंगे | अब मीटर रीडिंग वास्तविक  खपत के अनुरूप न होने की शिकायत पर वितरण लाइसेंसधारी को शिकायत मिलने की तारीख से 5 दिन के भीतर अतिरिक्त मीटर लगाना होगा | इस अतिरिक्त मीटर का इस्तेमाल रीडिंग के सत्यापन के लिए किया जाएगा | पहले महानगरीय क्षेत्रों में नया कनेक्शन 7 दिन, नगरपालिका क्षेत्र में 15 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 दिन में मिलता था | उपभोक्ता ईवी चार्ज करने के लिए अलग बिजली कनेक्शन ले सकते हैं | सरकार ने इससे संबंधित बिजली उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 में संशोधन को मंजूरी दे दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com