ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
35 दिन से चल रही बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने की कार्रवाई के बाद भी महज 4.5 किमी ही हटा, पूरा कॉरीडोर हटाकर मिक्सलेन बनाने में लग सकता है तीन महीने का समय |

भोपाल : 24/2/2024 : शहर में बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है, अभी 3 अलग-अलग स्थानों पर टीमें काम कर रही हैं | यह कार्रवाई 35 दिन से चल रही है | लेकिन अभी तक महज 4.5 किमी हिस्से का ही कॉरीडोर हटाया जा सका है | इसमें भी अब तक सिर्फ 2.8 किमी हिस्से में ट्रैफिक शुरू हो गया है | अभी 8.1 किमी कॉरीडोर हटाया जाना बाकी है | लालघाटी से बैरागढ़ होते हुए सीहोर नाके तक 4.5 किमी के हिस्से का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है | यहां 3 किमी हिस्से से दोनों और रेलिंग और कर्ब हटाने का काम हो गया है | 2.5 किमी में डिवाइडर लगाकर इसमें वाहन चलने लगे हैं | लालघाटी से कलेक्ट्रेट तक 1.73 किमी हिस्से का काम नगर-निगम कर रहा है | यहां 1 किमी में दोनों ओर से रेलिंग और 500 मीटर का कर्ब हटा दिया गया है | वहीं रोशनपुरा से कमला पार्क तक 1.42 किमी है, इसमें से रोशनपुरा से बाणगंगा तक 350 मीटर में रेलिंग और कर्ब हटाकर मिक्सलेन के तौर पर उपयोग हो रहा है | जबकि बाणगंगा से पॉलिटेक्निक तक 225 मीटर में रेलिंग और कर्ब हट गया है | कॉरिडोर का सबसे अहम हिस्सा 6.4 किमी होशंगाबाद रोड पर है, इसे हटाने के लिए 11.94 करोड़ का बजट निर्धारित है | एक हफ्ते में वर्क ऑर्डर जारी होने की उम्मीद है | रेलिंग और कर्ब हटाकर डिवाइडर और स्ट्रीट लाइटें लगाने सहित अन्य सुधार कार्य तीन महीने में पूरा कर दिया जाएगा |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com