ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बुधवारा इलाक़े में तीन कारों को टक्कर मारते हुए रेतघाट पर बारात में घुसा बदमाश भीड़ ने पकड़ा तो कट्टा दिखाकर हुआ फरार |

भोपाल : 24/2/2024 : राजधानी में बदमाशों का उत्पाद बढ़ता ही जा रहा है, पुलिस भी अब इन बदमाशों को पकड़ते पकड़ते थक गई है, लेकिन इन बदमाशों की हरकतें सुधरने के बजाय और बढ़ती ही जा रही हैं | शुक्रवार को कप्तान शादी हॉल के पास एक कार चालक के हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि कार चालक वहाँ से भाग निकला | लोगों ने बताया कि कार चालक बुधवारा में तीन कारों को टक्कर मारते हुए कप्तान शादी हॉल पहुंचा, यहां पर एक बारात जा रही थी तो वह बारात में घुस गया | इससे वहां अफरा-तफरी मच गई | लोगों ने उसे पकड़कर कार से निकालकर पीट दिया, गुस्से में उसने कट्टा निकालकर लोगों पर तान दिया जिससे लोग घबरा गए | लेकिन फिर एक युवक ने उसे पकड़ लिया | लेकिन जब तक पुलिस पहुंची वह छूटकर फरार हो गया था | पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान बज़रिया निवासी 28 साल का दानिश अली पिता रोशन अली के रूप में की है | आरोपी पर अलग-अलग थानों में 23 मामले दर्ज हैं | उसे पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई देर शाम उसे पकड़ लिया गया | उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com