ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खराब हरकतों के कारण भाभी ने घर से अलग किया तो देवर ने चाकू दिखाकर 8 साल के भतीजे को किया अगवा |

भोपाल : 24/2/2024 :  एक महिला अपने पति के साथ अपने देवर के खिलाफ 8 साल के बेटे को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसने बताया कि उसका 36 वर्षीय देवर शादाब नशे का आदी है, वह झगड़ा करता रहता है | उसने तीन शादियां की थी, लेकिन उसकी खराब हरकतों के चलते उसकी तीनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं | उसकी कोई संतान भी नहीं है | उसकी इन्हीं गलत हरकतों के कारण भाभी ने भी उसको घर से अलग कर दिया था | उसका ही बदला लेने वह गुरुवार रात घर पर आया तब भाभी और उसकी दोनों बेटियां और उसका 8 साल का बेटा था | शादाब घर में घुस आया और भाभी को चाकू दिखाकर बेटे को अगवा कर लिया वह धमकी देते हुए बोला कि किसी ने मुझे रोका तो उसकी जान ले लूंगा | आरोपी 8 साल के मासूम को लेकर फरार हो गया | महिला की शिकायत पर पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी घर से 4 किमी दूर तलैया इलाक़े मिला | पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया है | पूछताछ में उसने बताया कि घर से निकाले जाने का बदला लेने के इरादे से बच्चे का अपहरण किया था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com