ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नर्सों द्वारा डिलीवरी कराई जाने के बाद नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा बरपा |

शिवपुरी : 24/2/2024 :  शिवपुरी निवासी नेहा भारती को जीएमसी हॉस्पिटल में शुक्रवार को डिलीवरी कराने के लिए लाया गया था | नेहा को जीएमसी हॉस्पिटल में डॉक्टर दिव्या मैडम ने दर्द के इंजेक्शन लगाए और कहा कि नेहा की डिलीवरी नॉर्मल ही करा देंगे | शुक्रवार की रात 3:30 बजे लेबर पेन बढ़े तो नर्सें ही नेहा को लेबर रूम में ले गईं इस दौरान डॉक्टर सो रहीं थीं | डॉक्टर ने डिलीवरी रूम में जाने से मना कर दिया, कहा कि जरूरत पड़े तो बुला लेना | नर्सें ही नेहा की सुबह 4:30 बजे डिलीवरी कराने लगीं इसी दौरान बच्चे का सिर फंस गया बच्चे ने सांस लेना बंद कर दिया | और धड़कनें बंद हो गईं, नर्सें घबरा गईं | उस समय लेबर रूम में कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं थे | बाद में डॉक्टर के आने पर डिलीवरी कराई गई | फिर बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया डॉक्टरों का कहना था कि उसकी धड़कन कम चल रही है | बच्चा वेंटिलेटर पर रहा सुबह 7:30 बजे के लगभग स्टॉफ ने कहा कि बच्चे की मृत्यु हो गई है | परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया | हंगामा करने पर एक घंटे बाद झूठ कहा गया कि बच्चा जिंदा है | परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होने इलाज की पूरी फाइल और सीसीटीवी फुटेज की मांग की है | परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के समय डॉक्टर नहीं आई थीं सिर्फ नर्सें थीं | इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में मिल जाएगा | अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी से जांच कराने का आश्वासन दिया है | जांच के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com