ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सारथी पोर्टल में गड़बड़ी स्वीकारते हुए परिवहन विभाग ने 55 हर से अधिक लैप्स लायसेंस की वैलिडीटी 29 तक बढ़ा दी है |

भोपाल : 26/2/2024 : जनवरी अंत से लगातार सारथी पोर्टल का सर्वर एक दिन में कई कई बार डाउन होने की शिकायतें मिलती रही हैं | सारथी पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण डीएल बनवाने पहुँचें लोगों को लंबे समय तक इंतज़ार करने के बाद वापस लौटना पड़ रहा था | दरअसल, इसका सर्वर तेलंगाना में है और उसके अपग्रेडेशन का कार्य होने के कारण आवेदकों को एक पखवाड़े से ज़्यादा समय तक परेशान होना पड़ा | जब यह फीडबैक पूरे देश से वहां तक पहुंचा, तो मंत्रालय ने लैप्स दस्तावेज़ों को 29 फरवरी तक वैलिडीटी प्रदान कर दी | भोपाल के 12,800 सहित प्रदेशभर में 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लैप्स हुए 55 हज़ार से ज़्यादा लर्निंग लायसेंस, परमानेंट लायसेंस (डीएल) और रिनीवल के लिए आए डीएल को 29 फरवरी तक वैलिडीटी दे दी है | जिन आवेदकों ने अपने लायसेंस को लैप्स मान लिया था, वे इस तारीख तक उनसे संबंधित कार्य आरटीओ पहुंचकर या ऑनलाइन सर्विसेज के ज़रिए पूरे करवा सकेंगे | हालांकि इन चार दिन में कई आवेदकों की लायसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी होने में मुश्किल हो सकती है | ऐसे में तारीख को बढ़ाए जाने की भी संभावना है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com