ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल शहर में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ी, 9 महीने में गटकी 1 करोड़ प्रूफ लीटर से अधिक शराब सबसे ज़्यादा शराब की बिक्री वाले क्षेत्र करोंद और कोलार |

भोपाल : 26/2/2024 : शहर में सबसे ज़्यादा शराब के शौकीन लोग कोलार और करोंद इलाक़े में हैं | इस बात का खुलासा पिछले 9 महीने में शहर में हुई शराब बिक्री के आंकड़े कर रहे हैं | दरअसल, अप्रैल से दिसंबर तक कोलार रोड और करोंद चौराहा की शराब दुकानों में बिक्री सबसे ज़्यादा हुई है | हैरत की बात तो यह है कि यहां बीयर से ज़्यादा शराब बिकी है | यहां के लीग पिछले 9 महीने में 12.50 लाख प्रूफ लीटर देसी और अंग्रेज़ी शराब पी चुके हैं | जबकि बीयर की बिक्री 6.6 लाख लीटर ही हुई | इसके उलट हबीबगंज नाका और नेहरू नगर में शराब से ज़्यादा बीयर की मांग हुई है | इन दोनों इलाकों में शराब की खपत 7.54 लाख प्रूफ लीटर और बीयर की 8.5 लाख लीटर रही | न्यू मार्केट, एमपी नगर, बिट्टन मार्केट और अल्पना तिराहा जैसे क्षेत्रों में शराब और बीयर की डिमांड लगभग बराबर है | अगर पूरे शहर की बात करें तो 9 महीने के भीतर लोग 1 करोड़ प्रूफ लीटर से अधिक शराब और 67 लाख लीटर से अधिक बीयर गटक गए | शहर के आउटर इलाकों में शराब की बिक्री बहुत ज़्यादा बढ़ गई है | यहां ढाबों और रेस्टोरेंट की संख्या बढ़ने से शराब पीने का चलन तेज़ी से बढ़ा है | यही कारण है कि आबकारी की आय दो साल में सिर्फ दुकानों की नीलामी से ही 643 करोड़ से बढ़कर 900 करोड़ से अधिक हो गई है |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com