ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लव मैरिज के एक साल बाद पत्नी से चल रही थी तलाक की बात, पति ने फ्लैट में आग लगाकर खुदको जलाया |

भोपाल : 26/2/2024 :  अवधपुरी के नक्षत्र एनक्लेव की पांचवीं मंजिल के फ्लैट में रहने वाले 46 वर्षीय एनजीओ कर्मी एस प्रदीप कुमार ने पिछले वर्ष फरवरी में ही 27 वर्षीय निहारिका से प्रेम विवाह किया था | अब्बास नगर में रहने वाली निहारिका एक एनजीओ में काम करती है | शादी के बाद से ही निहारिका और प्रदीप का आपस में इस बात को लेकर विवाद होता था कि दोनों के समाज अलग-अलग हैं | इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी | इस बात पर दोनों में अलग रहने की बात हो रही थी बात तलाक तक आ पहुंची थी | शनिवार की रात करीब 12 बजे के समय भी दोनों में अलग रहने को लेकर विवाद हुआ तो निहारिका नीचे फ्लैट में रहने वाले प्रदीप के दोस्त के घर चली गई | दोस्त की मां ने उसे समझाया और कहा कि प्रदीप अभी गुस्से में है तुम यहीं सो जाओ सुबह चली जाना | इधर प्रदीप ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली | आग लगते देख लोगों को लगा कि प्रदीप गुस्से में फ्लैट में आग लगाकर बाहर चला गया | 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 4:30 बजे फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पाया | तब तक फ्लैट मलबे के ढेर में बदल चुका था | जब सुबह करीब 6 बजे मलबा हटाया गया तो प्रदीप का जला हुआ शव मिला |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com