ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ने कहा कि टिकट वितरण जल्द करें ताकि उम्मीदवारों को तैयारियों का समय मिल सके |

भोपाल : 26/2/2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समीक्षा बैठक की, बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, आदि वर्चुअली जुड़े | सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से लोकसभा जुटने और बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत करने के लिए कहा | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बैठक में पार्टी नेतृत्व से कहा कि टिकट जल्द दिए जाएं  ताकि उम्मीदवारों को तैयारी का समय मिल सके | कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में बाजी पलटने के लिए तैयार रहें | जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के करीबी अफसर चुनकर हटाए जा रहे हैं | मप्र 30 सालों की भयावह स्थिति में है | उन्होने गृह मंत्री से मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए 1 लाख करोड़ का पैकेज प्रदेश के लिए मांगा क्योंकि, मप्र पर 4 लाख करोड़ कर्ज है | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कई सवाल दागे उन्होने कहा कि केंद्र सरकार की इतनी कृपा मप्र पर है | तो हर महीने प्रदेश को कर्ज लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है मोदी गारंटी के तहत चुनाव में ज़ोर-ज़ोर से बताई गई घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की जा रही हैं | उम्मीद है कि शाह दिल्ली लौटकर लाड़ली बहनों को 3 हज़ार रु. महीना, देने की घोषणा करेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com