ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हिमाचल में कांग्रेस के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते पार्टी न केवल राज्यसभा चुनाव हार गई, बल्कि उसकी सरकार भी संकट में आ गई |

लखनऊ/चंडीगढ़ : 28/2/2024 : उत्तर,प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 राज्यसभा सीटों के लिए हुए मतदान में उत्तर से दक्षिण तक सियासी खेला हुआ है | यूपी में भाजपा ने 8 और सपा ने 2 सीटें जीतीं | कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी जीत गए, एक सीट भाजपा को मिली | सबसे बड़ा उलटफेर हिमाचल में हुआ | यहां की एक सीट जीतने में भाजपा सफल रही भाजपा को यूपी और हिमाचल में दो अतिरिक्त सीटें मिलीं | हिमाचल में कांग्रेस के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते पार्टी न सिर्फ राज्यसभा चुनाव हार गई बल्कि उसकी सरकार भी संकट में आ गई | यहां 40 विधायकों वाली कांग्रेस और 25 विधायकों वाली भाजपा दोनों को 34-34 वोट मिले | भाजपा को तीन निर्दलियों का भी वोट मिला | बाद में मटके से पर्ची निकाली गई और भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया | कांग्रेस ने यहां से अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया था | हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु ने दावा किया कि भाजपा ने सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की मदद से उनके 6 विधायकों का अपहरण कर लिया है | चर्चा है कि वह पंचकुला में हैं | दूसरी और नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अल्पमत में आ गई है | उत्तर प्रदेश में सपा के 7 विधायकों की बगावत का असर लोकसभा चुनाव पर पड़ना तय माना जा रहा है | सबसे अधिक अमेठी व रायबरेली की सीट पर पड़ा है | अमेठी क्षेत्र में गौरीगंज के तीन बार के विधायक राकेश प्रताप सिंह भाजपा के पक्ष में खड़े हो गए हैं | जबकि अमेठी से विधायक महराजी प्रजापति ने मतदान में हिस्सा न लेकर पार्टी से बगावत के संकेत दे दिए हैं | मनोज पांडे रायबरेली की  ऊंचाहार से तीसरी बार विधायक हैं | ऐसे में यहां की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा को फायदा हो सकता है | अंबेडकर नगर, अयोध्या, कौशांबी, बदायूं और जालौन लोकसभा सीट पर भी सपा के बगावत का असर पड़ने की संभावना है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com