ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन मिनट की आंधी ने शहर को किया अस्त-व्यस्त तेज़ बारिश और आंधी के चलते तीन घंटे तक शहर में छाया रहा अंधेरा |

भोपाल : 28/2/2024 :( नुजहत सुल्तान )  मंगलवार शाम अचानक 4 बजे तीन मिनट तक तेज़ रफ्तार चली हवा से शहर की कई कॉलोनियों में पांच व कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही | जगह जगह बड़े बड़े होर्डिंग्स व पेड़ सड़कों पर गिर गए | जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही | बरकतउल्ला विवि के सामने नारायण नगर में एक मकान के शेड पर पुराना पेड़ गिर गया | पलासी में बिजली के 2 खंबे गिरे, करोंद में एक मकान पर बिछी टीन की चादर उड़कर 33 केवी की लाइन में फंस गई | विंध्याचल भवन के संस्थागत वित्त विभाग के दफ्तर में फाल्स सीलिंग भरभराकर गिर गई | इससे दो अधिकारी बाल-बाल बचे | 29 फरवरी को विकसित मप्र कार्यक्रम के लिए लाल परेड मैदान पर लगा टेंट तेज़ आंधी और बारिश में धराशायी हो गया | भेल दशहरा मैदान में सुधांशु महाराज की कथा के लिए लगाया गया टेंट भी गिर गया | शहर के 512 में से 326 फीडर से बिजली गुल हुई | वहीं कई इलाकों में रात 10 बजे बिजली सप्लाई हो सकी | नगर-निगम की उद्दान शाखा की आठ टीमें रात में सड़क पर उतरीं इस दौरान 60 से भी ज़्यादा कर्मचारियों ने देर रात तक सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com