ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुना से भोपाल लौट रहा परिवार हुआ कार हादसे का शिकार, कार अनियंत्रित होकर पलटी मां बेटी की मौत छह सदस्य घायल |

रायसेन/भोपाल : 28/2/2024 : भोपाल में रहने वाले कल्याण वाल्मीकि के 3 लड़के और 3 लड़कियां हैं, इनका परिवार मूल रूप से शिवपुरी जिले का रहने वाला है | यह परिवार वर्तमान में शहर के बावड़िया कलां में रहकर पारस अर्बन कॉलोनी में साफ-सफाई का काम करता है | कल्याण ने पिछले साल होली पर नई मारुती एस प्रेसो कार खरीदी थी | इसी कार से परिवार सोमवार-मंगलवार की रात गुना में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था | कल्याण को भोपाल में काम होने से वह इस शादी में नहीं जा पाया था | कल्याण सिंह ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे पत्नी फूलवती से मेरी मोबाइल पर बात हुई थी, पत्नी बच्चों को लेकर रात में ही गुना से भोपाल वापस आने का कहने लगी | मैंने मना करते हुए कहा रात का समय है सुबह आ जाना लेकिन पत्नी नहीं मानी कार से सभी लोग भोपाल के लिए रवाना हो गए | 1:30 बजे बेटे ने सांची पहुँचकर कॉल कर बताया कि हम यहां चाय पीने रुके हैं, बस निकल ही रहे हैं | इसके डेढ़ घंटे बाद फिर बेटे का कॉल आया कि पापा हमारी कार का एक्सीडेंट हो गया है | दरअसल, रात 2:30 बजे भोपाल-विदिशा हाइवे स्थित संघमित्रा होटल सलामतपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई | कार उनका बेटा चला रहा था, उसे गाड़ी चलाते समय अचानक नींद का झोंका आने से कार पेड़ से टकराते हुए सड़क से 20 फीट नीचे नहर के पास पलटी खा गई | हादसे में 40 वर्षीय फूलवती बाई वाल्मीकि और उसकी 17 साल की बेटी जमना की मौत हो गई | जबकि परिवार के छह सदस्य घायल हो गए | इन सभी घायलों को विदिशा के मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां से उन्हें रात में ही भोपाल रेफर कर दिया गया है |   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com