ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सांस की बीमारी का इलाज कराने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग को टूटे पलंग पर किया भर्ती नीचे गिरने से मौत |

 भोपाल : 28/2/2024 : कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई |  बुजुर्ग की बेटी शबाना रईस ने बताया कि अम्मी को 22 फरवरी को सांस लेने में गंभीर समस्या हुई तो हम उन्हें दोपहर एक बजे कमला नेहरू अस्पताल लेकर आए | जहां उन्हें बेसमेंट स्थित महिला वार्ड में भर्ती किया गया | लंग्स में परेशानी के कारण ऑक्सीज़न सपोर्ट सिस्टम में भर्ती किया गया था | रात करीब डेढ़ बजे बेड टूटा और वह नीचे गिर गईं | उनके सिर पर चोट आई, डॉक्टर्स आए और कहा कि मरीज के सिर में टांके आएंगे | किसी परिजन को बुलवा लो हमीदिया में शिफ्ट करना पड़ेगा | शबाना ने बताया कि मैं अकेली थी अब्बू को पैरालाइज है हम शिफ्टिंग की तैयारी कर ही रहे थे कि डॉक्टर्स ने  बताया कि अम्मी की मौत हो गई है | शबाना का मानना है कि अस्पताल में टूटे पलंग से गिरने के कारण अम्मी की मौत हुई है | हादसे को तीन दिन बीत चुके हैं, पर प्रबंधन ने जांच तक नहीं कराई | जब मंगलवार को गैस पीड़ित संगठन को इस मामले की जानकारी लगी, तब मामले का खुलासा हुआ | अस्पताल अधीक्षक डॉ. कमल कामली का कहना है कि मरीज खुद अपने आसपास लगे सपोर्ट को अपने हिसाब से अलग कर लेते हैं | सही क्या है, इस बारे में फाइल देखकर ही बता पाऊंगा, लेकिन मरीज का एक लंग्स पूरी तरह खराब हो चुका था | इसलिए उसे ऑक्सीज़न सपोर्ट सिस्टम में रखकर बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com