ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहरभर में आंधी बारिश के साथ ओले गिरने से 80 फीसदी पककर तैयार गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान |

भोपाल : 28/2/2024 : प्रदेशभर में मंगलवार शाम के समय हुई अचानक बारिश के कारण किसानों की गेहूं की 80 फीसदी तक तैयार फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है | शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे | श्यामपुर क्षेत्र के 6 गांवों में ओलों की बरसात हुई रायसेन जिले में भी बारिश से पहले चने के बराबर ओले गिरे | तेज़ हवा और बारिश के कारण कई जगह गेहूं की फसल आड़ी हो गई सबदलपुर के किसान मिट्ठूलाल मीणा ने बताया कि इस समय चना, मसूर और तेवड़ा की फसल पकने की स्थिति में है | गल्ला व्यापारी अनिल पालीवाल का कहना है कि बारिश से गेहूं के दाने की चमक कम हो जाएगी | वहीं शरबती गेहूं पर इसका असर नहीं है, अभी यह फसल हरी है | गेहूं की चमक कम होने के कारण किसानों को प्रति क्विंटल पर 300 रु. तक का नुकसान उठाना पड़ेगा | विदिशा में ग्यारसपुर क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक बारिश और ओले गिरे | वहीं आगर, मालवा, देवास, शाजापुर, टीकमगढ़, छतरपुर और दमोह जिले में कुछ स्थानों पर ओले गिरे | छतरपुर जिले में 40 फीसदी तक नुकसान हुआ है | शिवपुरी के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल खराब हो गई | किसानों का कहना है कि इस बे मौसम बारिश से 20 से 30% तक नुकसान हुआ है |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com