ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वायरलेस व जीपीएस उपकरण की सप्लाई करने वाली फर्म पर केंद्रीय जांच एजेंसियों ने की सर्चिंग |

भोपाल : 29/2/2024 :  दरअसल, मप्र पुलिस को एक कंपनी के वायरलेस सेट सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस सहित वन विभाग और भारतीय रेलवे को भी उपकरण सप्लाई किए गए हैं | गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नामी कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार उपकरणों के इंस्टालेशन में चाइनीज सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया | इससे सुरक्षा को लेकर भी खतरे का अंदेशा बताया जा रहा है | इसी मामले की जांच के लिए बुधवार शाम करीब 6 बजे ईडी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की टीम ने सरकारी कंपनियों को वायरलेस सेट व जीपीएस सहित अन्य संचार माध्यमों में उपयोग आने वाले उपकरणों की सप्लाई और सर्विसिंग का काम करने वाली फर्म भारती कम्यूनिकेशन के सीईओ गुरुवेश कुमार के गुलमोहर कॉलोनी स्थित आवास पर सर्चिंग की | यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही, इस दौरान स्थानीय थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com