ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पटवारी भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर 3 घंटे तक प्रदर्शन, मंत्रालय की और बढ़ते अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका 30 गिरफ्तार |

भोपाल : 29/2/2024 : ईएसबी ने पटवारी भर्ती के लिए नवंबर 2022 में करीब 9 हज़ार से अधिक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है | जिसके लिए परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की गईं थीं | 30 जून 2023 के लिए परिणाम जारी किए इसमें मेरिट लिस्ट में 7 टॉपर तत्कालीन भाजपा विधायक संजीव कुशवाह के कॉलेज में बैठे थे | रिजल्ट को लेकर हंगामा हुआ, और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्तियों को होल्ड कर दिया | मामले की जांच जस्टिस राजेंद्र कुमार वर्मा ने की, उन्होने पूरी प्रक्रिया को क्लीन चिट दे दी | अब अभ्यर्थी पटवारी भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे हैं | मांग को लेकर 500 से अधिक अभ्यर्थी बुधवार सुबह 11:30 बजे एमपी नगर में जमा हुए | हाथों में तख्तियां थीं, और चेहरे पर गुस्सा हर एक की जुबां पर एक ही सवाल था कि जांच निष्पक्ष हुई है तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे | इस दौरान पुलिस भी उनके साथ चल रही थी | धीरे-धीरे विरोधी अभ्यर्थी बोर्ड ऑफिस चौराहे से व्यापंम चौराहे की ओर पहुंचे | यहाँ पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग की हुई थी | दोपहर करीब 2:30 बजे थोड़ी देर के लिए गहमागहमी और नारेबाजी हुई, अभ्यर्थी मंत्रालय की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका और बल प्रयोग किया | इस कारण अभ्यर्थी लिंक रोड-1 पर सीधे आ गए | जब अभ्यर्थी वापस लौटने लगे तो पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया | और चारों ओर से घेर लिया | पुलिस ने 30 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है | पटवारी भर्ती निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंदोलन किया जाएगा | एनईवाययू के सचिन यादव ने बताया कि इस भर्ती को निरस्त कर फिर से परीक्षा होनी चाहिए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com