ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हार्निया का ऑपरेशन कराने हमीदिया अस्पताल आया विचाराधीन बंदी हथकड़ी तोड़कर हुआ फरार |

भोपाल : 29/2/2024 : रायसेन निवासी 44 वर्षीय अजय गौर के खिलाफ वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था | वह रायसेन की बेगमगंज सब जेल में विचाराधीन बंदी था | कोर्ट के आदेश पर अजय को 31 जनवरी 2024 को इलाज के लिए सेंट्रल जेल भोपाल में भेजा गया था | उसे हार्निया की शिकायत थी | उसको 16 फरवरी को हार्निया के इलाज और ऑपरेशन के लिए जेल अभिरक्षा में हमीदिया अस्पताल के सिक्स बी-वार्ड में भर्ती कराया गया था | विचाराधीन बंदी अजय का 22 फरवरी को ऑपरेशन हुआ, वह 27 फरवरी की शाम करीब 5 बजे सिक्स बी वार्ड से जेल प्रहरी घनश्याम पवार की अभिरक्षा से हथकड़ी तोड़कर फरार हो गया | इस मामले में पुलिस ने जेल प्रहरी नीरज उइके की शिकायत पर जेल अभिरक्षा से बंदी के फरार होने का मामला दर्ज किया है | पुलिस ने साल 2023 में 4 बंदियों के अभिरक्षा से फरार होने के मामले दर्ज किए हैं | इसमें दो बंदी जेल अभिरक्षा में इलाज के दौरान फरार हुए थे | एक बंदी सागर पुलिस और एक तलैया पुलिस की अभिरक्षा से भागे थे | इस साल हमीदिया अस्पताल से मंगलवार की शाम पहला बंदी फरार हुआ था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com