ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुना - शिवपुरी से सिंधिया या मौजूदा सांसद केपी यादव, मंडला से फग्गन, शहडोल से हिमाद्रि सिंह को टिकट मिलने की संभावना है |

भोपाल : 29/2/2024 : 2019 के लोकसभा चुनाव में एक मात्र छिंदवाड़ा सीट हारने वाली भाजपा बुधवार को छिंदवाड़ा के मामले में स्पष्ट नहीं हो पाई है | यही स्थिति भोपाल और जबलपुर सीट के लिए भी है | गुरुवार की सुबह इन सीटों की तस्वीर साफ होगी | जिन सीटों पर तस्वीर साफ है वहां सिंगल नाम प्रस्तावित किए गए हैं | और जहां दावेदार एक से अधिक हैं, वहां गुरुवार को फिर बैठक में बात होगी | दिल्ली से बुधवार को लौट चुके नेता गुरुवार को फिर दिल्ली जाएंगे | गुना-शिवपुरी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया या मौजूदा सांसद केपी यादव को टिकट मिल सकता है | वहीं मंडला से फिर एक बार फग्गन सिंह कुलस्ते पर भरोसा जताया जा रहा है | शहडोल से हिमाद्रि सिंह, खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, बैतूल से दुर्गादास उईके, इंदौर से शंकर ललवानी और झाबुआ- रतलाम सीट से मौजूदा सांसद जीएस डामोर भी संभावितों में दूसरे दावेदारों से आगे हैं | बाकी होशंगाबाद, सीधी, मुरैना, जबलपुर, दमोह और सतना में नया चेहरा सामने आ सकता है | फग्गन सिंह की तरह इन लोकसभा सीटों के सांसद भी विधानसभा चुनाव में उतर चुके हैं | इधर, बालाघाट, सागर, विदिशा, देवास, रीवा और राजगढ़ में पार्टी मौजूदा सांसदों को बदलने पर विचार चल रहा है | अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी | मप्र में उपरोक्त सीटों पर बदलाव की संभावनाएं बनी हैं | जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है, जिसमें मप्र के भी लोकसभा उम्मीदवार होंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com