ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लाल परेड मैदान में कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग ट्रैफ़िक जाम के चलते बसों तक पहुंचने के लिए हुए परेशान |

भोपाल : 01/03/2024 :( नुजहत सुल्तान ) पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम में लाल परेड मैदान में उपस्थित हुए हजारों लोगों की भीड़ के कारण डायवर्जन वाले रस्तों पर जाम लग गया | कार्यक्रम के बाद आसपास के प्रमुख रास्तों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया | कार्यक्रम में आई हजारों लोगों की भीड़ अपने-अपने वाहनों तक पहुंचने के लिए जल्दबाज़ी करती देखी गई | इसके चलते मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को जगह ही नहीं मिल पाई | लाल परेड मैदान से एमपी नगर की तरफ आने वाले रास्ते पर लोगों का हुजूम नजर आ रहा था | जबकि यहां ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही मार्ग को सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया था | कार्यक्रम से हजारों की संख्या में बाहर आए लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ कर दी जिसके कारण नादरा बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रस्तों पर रात 8 बजे तक ट्रैफिक का भारी दबाव बना रहा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com