ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
मृगनयनी में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसीएस विनोद कुमार को कर्मचारियों के काम में मिली लापरवाही | एक निलंबित |

भोपाल : 01/03/2024 : भोपाल के न्यू मार्केट स्थित मृगनयनी एम्पोरियम में कुटीर एवं ग्रामोद्दोग विभाग के एसीएस विनोद कुमार औचक निरीक्षण करने अचानक  पहुंचे तो हड़कंप मच गया | एसीएस के साथ आयुक्त सह प्रबंध संचालक हथकरघा एवं हस्तशिल्प मोहित बुंदस भी थे | एसीएस विनोद कुमार ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के काम में लापरवाही देखी | इस बात पर नाराज एसीएस ने मृगनयनी एम्पोरियम के वरिष्ठ विक्रेता दर्शन भारती को तत्काल निलंबित कर दिया | कीर्ति शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है | एसीएस ने औचक निरीक्षण दल भी गठित करने के निर्देश दिए हैं | ताकि अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण हो सके | रिपोर्ट के आधार पर विभाग द्वारा संचालित केंद्र, एम्पोरियम, कर्मचारियों में अनुशासनात्मक सुधार किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com