ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शादी के बाद पति के साथ गुजारे सिर्फ पांच दिन, लंबे समय तक चले मुकदमे बाजी के बाद कोर्ट में हुआ तलाक |

ग्वालियर : 01/03/2024 :  ग्वालियर में रहने वाली अनामिका बंसल का विवाह 7 मई 2015 को आगरा में रहने वाले युवक के साथ हुआ था, लेकिन अनामिका महज पांच दिन ही पति के साथ रही उसके बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा विवाद इतना बढ़ा कि अनामिका ने 5 दिन बाद ही पति का घर छोड़ दिया था | जब दोनों के साथ रहने की गुंजाइश खत्म हो गई तो पति ने कुटुंब न्यायालय आगरा में तलाक का आवेदन दिया | इधर अनामिका ने पति के साथ रहने के लिए कुटुंब न्यायालय ग्वालियर में आवेदन लगाया | जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया | पत्नी का कहना था कि वह पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन पति उसे नहीं रख रहा है | पत्नी ने आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की, लेकिन दोनों को अलग होने में 9 साल का समय लग गया | हाईकोर्ट की पहल पर दोनों सहमति से तलाक के लिए तैयार हो गए | पति भरण पोषण के रूप में पत्नी को साढ़े छह लाख रु. देगा, और विवाह में जो सामान व स्त्री धन दिया था उसे भी वापस करेगा |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com