ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकार कर्मचारियों का डीए और पेंशनर्स का डीआर आचार संहिता से पहले देने की तैयारी में |

भोपाल : 02/03/2024 : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता इसी महीने के दूसरे हफ्ते में लग सकती है | इसके पहले राज्य सरकार 7.50 कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता (डीए) और 5.47 लाख पेंशनर्स को इतनी ही महंगाई राहत (डीआर) देने की तैयारी में है | मप्र में कर्मचारियों का 1 जुलाई 2023 से 4% डीए बकाया है | इस हिसाब से उनका हिसाब बराबर करने के लिए डीए का 9 महीने का एरियर देना होगा | इस मामले में 4% डीए देने का प्रस्ताव तो वित्त विभाग ने तैयार कर भेजा हुआ है, जिस पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर अंतिम फ़ैसला लिया जाना है | प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों का 4% डीए का भुगतान करने पर हर महीने 180 से 190 करोड़ रु. अतिरिक्त खर्च आना है | एरियर का भुगतान करने पर यह खर्च 1700 करोड़ रु. होगा | आगामी 1 अप्रैल से 31 मार्च 2025 तक बढ़े हुए डीए का अतिरिक्त खर्चा 2280 करोड़ रु. होगा | पेंशनर्स को 4 प्रतिशत मंहगाई राहत दिए जाने पर हर महीने 80 करोड़ रु. का अतिरिक्त खर्चा आना है | इसके लिए सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर प्रति छत्तीसगढ़ को भेजना होगा | वहां से सहमति मिलने के बाद पेंशनर्स को डीआर दिए जाने के आदेश जारी किए जा सकेंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com