ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अनियंत्रित कंटेनर ने एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारते हुए चौराहे पर खड़ी 75 वर्षीय महिला को रौंदा | मृतिका के 5 साल के नाती को सिर में आए टांके, ऑटो चालक का पैर फ्रैक्चर |

भोपाल : 02/03/2024 : शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी 75 वर्षीय महिला को कुचल दिया महिला का शुक्रवार को जन्मदिन था, वह अपने जन्मदिन पर कोहेफिज़ा में रहने वाले शोएब रशीद के घर उनकी मां से मिलने आईं थीं | उनका नाती भी उनके साथ था | वह पेशे से दाई थीं | जब वह मेन रोड पर पहुंची तो बच्चा आगे खड़े ई-रिक्शा में बैठने के लिए गया | तभी कलेक्ट्रेट की ओर से आए बेकाबू कंटेनर ने पहले –ई-रिक्शा को टक्कर मारी, और फिर शांतिदेवी को कुचलते हुए आगे निकला | सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो को टक्कर मारी तो वह बिजली के खंभे से टकराई | यही नहीं सड़क पर जा रहे सवारी ऑटो को पीछे से टक्कर मारी तो ऑटो सेंट्रल बर्ज से टकराया | कंटेनर ऑटो को चपेट में लेकर आगे गया और कोहेफिज़ा पुलिस चौकी के पास जाकर रुका | वहां से गुजरने वाले लोगों ने बताया कि ड्राइवर और उसका साथी शराब पिए हुए थे, और हेल्पर कंटेनर चला रहा था | हादसे में कंटेनर के पहियों के नीचे आई शांति देवी का एक पैर कमर तक बुरी तरह कुचल गया | हादसे के बाद बुजुर्ग महिला करीब 5-7 मिनट तक सड़क पर ही तड़पती रहीं, लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया करीब 10 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी | इस हादसे में पांच वर्षीय महिला के नाती के सिर में 8 टांके आए हैं, चपेट में आए ऑटो में सवार दो महिलाओं और ऑटो चालक की जान बाल-बाल बची है | हादसे के करीब 2 घंटे बाद एक युवक मौके पर पहुंचा, और उसने गुस्से में चौराहे पर खड़ी कंटेनर पर जमकर पत्थर बरसाए और उसके कांच फोड़ दिए | कंटेनर चालक हादसे के बाद भाग निकला उसके साथी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा | पुलिस ने उसके साथी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे, सेंट्रल बर्ज में लगे पेड़ से बचने के लिए कंटेनर मोड़ा तो अनियंत्रित हो गया | पुलिस मामले की जांच कर रही है ड्राइवर की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com