ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिना अनुमति 43 पेड़ों को काटा पीडब्ल्यूडी के कांट्रैक्टर को निगम ने किया कारण बताओ नोटिस जारी |

भोपाल : 02/03/2024 : पिपलानी इलाक़े में बनाई जा रही सड़क के लिए पीडब्ल्यूडी के कांट्रैक्टर ने बिना अनुमति 15 से 20 साल पुराने पेड़ों की कटाई कर डाली इस मामले में नगर-निगम की उद्दान शाखा की तरफ से पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी किया गया है | नोटिस जारी होने पर पता चला कि यहां आठ नहीं बल्कि 43 पेड़ काटे गए थे | निगम की तरफ से जारी नोटिस में पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों से पूछा गया है कि अनुमति मिलने से पहले पेड़ क्यों काटे गए ? इस मामले में नगर-निगम को आवेदन देने के बाद संबंधितों ने मौके पर मौजूद पेड़ों को काट दिया था, जबकि उनको अनुमति जारी होने का इंतज़ार करना चाहिए था | निगम की उद्दान शाखा में पदस्थ सहायक उपायुक्त कीर्ति सिंह ने मौके का जायजा लिया तब पता चला कि 43 पेड़ काटे गए हैं | मौके पर बनाए गए पंचनामा में इसका जिक्र भी किया गया, लेकिन संबंधितों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई | मनमानी का आलम यह है कि उन्होने अनुमति जारी करने के लिए फाइल आगे भी बढ़ा दी | अब निगम के अधिकारियों ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है | निगम द्वारा दिए गए नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com