ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वन विभाग से टर्मिनेट होने के बाद वनकर्मी और पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान |

सिंगरौली : 02/03/2024 :  सिंगरौली की वन विभाग की कॉलोनी में रहने वाले शिवराज सिंह वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में पदस्थ थे | शिवराज सिंह व उनकी पत्नी निर्मला शुक्रवार को ही अपने गांव पिपरोहर से लौटकर वैढ़न आए थे | परिजनों ने जब उन्हें कॉल किया तो दोनों पति पत्नी ने फोन नहीं उठाया | परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होने पड़ोसियों से घर जाकर देखने को कहा | जब पड़ोसी घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था, पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को बुलाया | मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दोनों पति-पत्नी के शव फंदे पर झूल रहे थे | शिवराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह कार्यालय के अंदर बैठे शराब पीते दिखाई दे रहे थे | इसके बाद विभाग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था | शिवराज ने ड्राइवर के हाथ बेटे को लिफाफे में सुसाइड नोट भेजा था, बेटा सरई में पीएनबी बैंक में कार्यरत है | सोशल मीडिया में वायरल हुए सुसाइड नोट में महिला सहकर्मी व कार्यालय में काम करने वाले कई कर्मचारियों के नाम लिखे हैं | उन्हीं को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है | पुलिस ने दोनों का मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com