ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी में 200 करोड़ रु. का घोटाला करने वाले अधिकारियों पर मामला दर्ज, तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत निलंबित |

भोपाल : 04/03/2024 :( नुजहत सुल्तान )   राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विवि ( आरजीपीवी) का पैसा निजी खातों में डाले जाने का घोटाला उजागर होने के बाद तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आरजीपीवी परिसर पहुंचे, यहां अनिश्चित कालीन आंदोलन पर बैठे अखिल भारतीय विद्दार्थी परिषद (एबीपीवी) के कार्यकर्ताओं से मिले | मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा की कुलपति प्रो. सुनील कुमार खुद नहीं हटेंगे तो उन्हें सरकार हटाएगी | लगातार राज्यपाल से बात चल रही है | अब पूरे आरजीपीवी का शुद्धिकरण होगा, मंत्री परमार ने कहा कि आरजीपीवी में बहुत बड़ा घोटाला और संभावित है, इसलिए जांच का भी दायरा बढ़ाया जा रहा है | जांच समिति में और सदस्य एक्सपर्ट जोड़े जा रहे हैं | सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं | लंबे समय बाद एबीपीवी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन किया | जांच के दौरान एक्सिस बैंक की दो अलग-अलग शाखाओं में एक जैसे नंबर की 25-25 करोड़ की चार संदिग्ध एफडी मिली हैं | विवि की लेखा शाखा में उपलब्ध फिजिकल एफडी की डिटेल के अनुसार ये चारों एफडी 16 व 19 दिसंबर 2022 को खोली गई थी | ये भोपाल के कटारा हिल्स की एक्सिस बैंक की शाखा में हैं | इन पर ब्याज दर 8.20 फीसदी है, इन्हीं चारों नंबर की एफडी नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में हैं | ये भी 25-25 करोड़ की हैं | पिपरिया शाखा में ये चारों एफडी 31 मार्च 2022 में खोली गई हैं | इन पर ब्याज दर 7.35% है | लेखा शाखा का रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट अलग-अलग हैं | आरजीपीवी का किसी भी बैंक में खाता खोलते समय कुलपति, रजिस्ट्रार, फाइनेंस कंट्रोलर के हस्ताक्षर होते हैं | बैंक से पैसा ट्रांसफर करने या अन्य किसी कार्रवाई के लिए इन तीन अधिकारियों में से दो के हस्ताक्षर ज़रूरी होते हैं | आर्थिक अनियमितता से जुड़े बहुत सारे दस्तावेज़ अभी विवि के जवाबदार लोगों ने नहीं दिए हैं | घोटाला करने वाले तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत। कुलपति प्रो. सुनील कुमार, तत्कालीन फाइनेंस कंट्रोलर रिटायर्ड ऋषिकेश वर्मा, बैंक मैनेजर कुमार मयंक व दलित संघ पर गांधी नगर थाने में धोखाधड़ी फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है | मंत्री परमार ने यह कार्रवाई कराकर सभी यूनिवर्सिटी को जीरो टालरेंस का मैसेज दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com