ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बारिश व ओलावृष्टि की मार खाए किसानों ने चक्काजाम करते हुए की तत्काल सर्वे की मांग |

अशोकनगर/गुना : 04/03/2024 :  प्रदेशभर में एक हफ्ते पहले हुई भारी बारिश व ओले गिरने से सबसे अधिक प्रभावित किसान हुए हैं | किसानों की लहलहाती गेहूं की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है | बावजूद इसके फसलों का सर्वे करने की कार्रवाई नहीं की गई | शनिवार को एक बार फिर ओलावृष्टि से जिले में हुई बर्बादी को देखते हुए शाढ़ौरा और ईसागढ़ में किसानों ने चक्काजाम करते हुए तत्काल सर्वे की मांग की है | अधिकारियों ने मामला शांत कराया | प्रभावित क्षेत्र के किसानों को भरोसा दिलाने के लिए सुबह से ही कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने वीडियो जारी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया | जिसमें उन्होने फसलों के सर्वे और किसानों को राहत राशि दिलाने की बात कही | इधर, अधिकारी सुबह से ही खेतों की तरफ निकल पड़े | सर्वे के दौरान प्रभावित गांवों में 70-80% तक नुकसान होने की बात सामने आई है | उधर गुना के कई गावों के किसानों ने नुकसान के आंकड़े पेंसिल की जगह पेन से लिखने की मांग को लेकर जाम लगाया | अशोकनागर कलेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए पूरा अमला खेतों में उतार दिया है | शुरुआती रिपोर्ट में 109 गावों में ओलावृष्टि से नुकसान होना सामने आया है | प्रत्येक किसानवार नुकसान का आंकलन करने के लिए भी सर्वे शुरू हो गया है ऐसे स्थिति में किसानों को संयम बनाए रखना होगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com