ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रेम-प्रसंग के चलते जिस युवक के साथ 20 सालों से रह रही थी महिला उसी ने घर बुलाकर बीवी बच्चों से पिटवाया |

भोपाल : 04/03/2024 : करीब 20 सालों से जिस युवक के साथ थी महिला उसी प्रेमी ने उसका किया तिरस्कार पहले झूठ बोलकर महिला के साथ रिश्ता बनाए रखा और जब सारा पैसा हड़प लिया तो महिला को घर बुलाकर बीवी बच्चों से पिटवाया | पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 21 साल पहले उनके पति का निधन हो गया था | पति सरकारी जॉब में था, पति की मौत के बाद महिला की पहचान राजेंद्र नगर में रहने वाले सिविल इंजीनियर विजय से हुई | वह महिला को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने लगा | करीब 20 सालों से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी तक युवक ने शादी नहीं की | पति की मौत के बाद जो पैसा मिला वह भी युवक ने ले लिया उसके बाद हर कभी वह झगड़ा करने लगा | झगड़ा होने के बाद वह कई दिनों तक नहीं आता था उसके बाद फिर आकर रहने लगता | विजय ने उसके पहले से शादीशुदा होने की बात भी महिला से छुपाई | शादीशुदा होने के साथ ही विजय के दो बच्चे भी हैं | इसके बारे में पूछने पर उसने 28 फरवरी की रात मिलने के लिए महिला को घर बुलाया, यहां पर पहुँचने पर विजय कुछ दूर खड़ा हो गया और उसकी पत्नी व बच्चों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की | उन्होने महिला पर घर तोड़ने के आरोप लगाते हुए खूब झगड़ा किया | महिला ने बताया कि जब वह रात 11 बजे बज़रिया थाने पहुंची तो पुलिस ने यह कहते हुए एफआईआर करने से मना कर दिया कि जहां रहती हो वहाँ के थाने में शिकायत करो | गौतम नगर पुलिस ने घटना बज़रिया की है कहते हुए शिकायत नहीं लिखी | उसके बाद से अब तक 5 दिन हो गए पुलिस एक दूसरे के थाने का मामला कहते हुए इधर से उधर दौड़ाती रही | इसी कारण अब महिला ने मानव अधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है | इधर बज़रिया थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है, दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत की है, इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com