ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांट्रेक्टर के सूने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी व सामान ले गए |

भोपाल : 04/03/2024 : बागमुगालिया में रहने वाले तेजेंदर सिंह रेखी ने बताया कि छोटा भाई प्रीतपाल सिंह विराषा हाइट्स कोलार रोड भोपाल में रेते हैं | वे 26 फरवरी को अपनी बेटी भवनीत से मिलने सिंगापुर गए थे | उन्हें शनिवार सुबह करीब 7 बजे भवनीत ने फोन पर बताया कि घर पर जाकर देखें पड़ोसियों न बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं, घर पर चोरी हुई है | तेजेंदर सिंह जब अपने घर से भाई के फ्लैट पर पहुंचे तो घर के मेन गेट का सेंट्रल लॉक टूटा हुआ था | अंदर गए तो गोदरेज का लॉक टूटा था, पूरा सामान बिस्तर पर बिखरा पड़ा था | भाई को वीडियो कॉल करके घर की हालत दिखाई | उन्होने बताया कि घर पर करीब 15 हज़ार रु. अलमारी में रखे थे, इसके अलावा भी दूसरी जगह पैसे रखे हुए थे | सीसीटीवी चैक करने पर चार संदिग्ध नजर आ रहे हैं, लॉक तोड़ने के बाद वह घर के एक-एक कमरे में गए और जो भी हाथ लगा वह चुरा ले गए | घर से कुछ नकदी, कीमती सामान और कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी चोरी हुए हैं | आरोपी मुंह कपड़े से बांधे हुए नजर आए, पुलिस ने फ्लैट के अलावा कॉलोनी के अंदर के अन्य जगह के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं | पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com