ब्रेकिंग न्यूज़ ग्वालियर : कांग्रेस के प्रचार रथ को रोककर बैनर फाड़े, चालक से अभद्रता की गई |                बैतूल : पिकअप से 76 हज़ार रु. के पंखे और मिक्सर जब्त, मतदाताओं को बांटे जाने की आशंका                मंदसौर : कॉम्प्लेक्स में लगी आग बस के ऊपर सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाया |                रांची : प्रेमी के साथ पत्नी को देख किया विरोध तो पत्नी ने हथौड़ी से कर दी हत्या |                नई दिल्ली : सोरेन और केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज |                  
जहां बड़े-बड़े बकायादारों से वसूली करना मुश्किल काम वहां आता है मंगनी बाई का नाम |

भोपाल : 04/03/2024 : जब बड़े–बड़े बकायादारों से वसूली करने और फाल्ट सुधारने की बात आती है तो मैदानी अमला मंगनी बाई को याद करता है | अब आप सोच रहे होंगे कि यह मंगनी बाई कौन हैं ? दरअसल, भोपाल की मंगनी बाई की कहानी कुछ इस तरह है | 5 जनवरी 1980 को जबलपुर में जन्मी मंगनी बाई ने 12वीं पास करने के साथ आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में डिप्लोमा भी किया है | वे भोपाल में अकेली रहकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं | दो बच्चों की मां मंगनी बाई सालों से इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं | पति और दोनों बच्चे जबलपुर में रहते हैं | उनकी ड्यूटी छोला ज़ोन के मैदानी अमले में है छोला इलाक़े में बकायादारों से वसूली करना बड़ी हिम्मत का काम है | लेकिन 3 साल में मंगनी बाई ने 95 लाख रु. से अधिक की वसूली की है | जब कभी भी रात के समय मैदानी अमले को कहीं फाल्ट सुधारने के लिए जरूरत पड़ती है तो मंगनी बाई ने कभी ड्यूटी पर आने से मना नहीं किया | वे बहुत ईमानदार कर्मचारी हैं | उनकी इसी ईमानदारी और लगन को देखते हुए सोमवार को लाइनमैन दिवस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह दिल्ली में आयोजित समारोह में मंगनी बाई को उल्लेखनीय काम के लिए सम्मानित करेंगे | उनके साथ मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के दो अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com