ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आने में सिर्फ पांच दिन बाकी, इसके लिए दिल्ली में होगी बैठक |

ग्वालियर : 04/03/2024 : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची 4-5 दिन में आ जाएगी | इसके लिए दिल्ली में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की दो बैठकें और होना बाकी हैं | उन्होने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी युवा, किसान, नारी, श्रमिक व हिस्सेदारी को लेकर पांच न्याय के मुद्दे उठा रहे हैं | किसान के लिए एमएसपी और हिस्सेदारी के जातीय जनगणना पर गारंटी देने की बात राहुल गांधी कांग्रेस व इंडिया गठबंधन से कर रहे हैं | किसान न्याय के लिए पहला कदम है, एमएसपी को कानूनी दर्जा देना | एमएसपी के लिए स्वामीनाथन फार्मूला लागू है | पीएम ने स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न तो दे दिया, लेकिन फसल की लागत की डेढ़ गुना एमएसपी होना चाहिए, उस पर बात नहीं की | दूसरी बात राहुल ने कही है हमारे देश में जातीय जनगणना होना जरूरी है, जो अभी तक नहीं हुई है | रमेश ने कहा कि वैसे तो अनुसूचित जाति व जनजातियों को हर स्तर पर आरक्षण है | मुद्दा है कि आर्थिक समृद्धि किसके हाथ में हैं | उन्होने कहा कि 10 वर्ष में जनगणना होती है, लेकिन 2021 से नहीं हुई है यह अन्याय है | 2011 में सामाजिक, आर्थिक व जाति जनगणना मनमोहन सिंह सरकार ने कराई थी | जाति को लेकर 25 करोड़ परिवारों का डेटा इस सरकार ने जारी नहीं किया | वार्ता में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह व प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com