ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जिस महिला के साथ 7 लोगों ने बर्बरता कर उसे निर्वस्त्र कर पीटा था उसके पति ने दो बच्चों सहित फांसी लगाकर दी जान |

मंदसौर : 05/03/2024 : जिले के एक गांव में महिला से 7 लोगों ने बर्बरता की और उसे चौराहे पर निर्वस्त्र कर पीटा था | इस अपमान से परेशान महिला के 29 साल के पति ने घटना के तीन महीने बाद अपने 12 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ गांव में ही पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | जबकि पीड़ित पत्नी ने कहा कि बर्बरता तीन महीने पहले हुई थी, तब से पति घर नहीं आए थे | वहीं मां ने आरोपियों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है | मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पति ने लिखा है कि राजू, कालू, सोनू, गोविंद, लीलाबाई, नोजीबाई और गीताबाई  ने मेलखेड़ा जाते समय मेरी पत्नी को चौराहे पर मारा उसे निर्वस्त्र किया | राजू मुझे गोली मारने की धमकी भी देता था | कहता था कि पुलिस को कुछ पैसे देकर खरीद लूंगा | मेरा निवेदन है कि इन सभी आरोपियों को फांसी की सज़ा दी जाए तभी मेरी व मेरे बच्चों की आत्मा को शांति मिलेगी | पुलिस ने जब पेड़ से शव उतारने का प्रयास किया तो गांव वालों ने विरोध कर दिया | उन्होने आरोपियों के घर व पुलिस वाहनों पर पथराव किया आरोपी की झोपड़ी व मशीनों में भी आग लगा दी | पुलिस ने केस दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है | जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com