ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए नगर-निगम ने कसी कमर, बड़े बकायादारों पर होगी सख्ती बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ति होगी कुर्क |

भोपाल : 05/03/2024 : नगर-निगम की आय का प्रमुख स्त्रोत निजी संपत्तियों पर लगने वाला संपत्तिकर और सरकारी संस्थानों पर लगने वाला सेवा प्रभार है | लेकिन लोग संपत्ति कर और सरकारी संस्थान सेवा प्रभार जमा नहीं कर रहे हैं | यही कारण है कि फरवरी में बीते साल के मुक़ाबले राजस्व वसूली कम हुई है | पिछली फरवरी में 38 करोड़ रु. की वसूली हुई थी और इस बार फरवरी में सिर्फ 30.5 करोड़ रु. ही वसूले गए हैं | जबकि इन संस्थानों को बकाया राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं | बावजूद इसके बकायादारों ने राशि जमा नहीं की है | अब ऐसे बकायादारों पर सख्ती बरतने के आदेश जिम्मेदारों ने मैदानी अमले को दे दिए हैं | सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान यह आदेश जारी हुए कि 31 मार्च तक निगम के वार्ड और ज़ोन कार्यालय सोमवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे | ताकि लोगों को बकाया जमा करने में सहूलियत रहे | अब राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए नगर-निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है | टीटी नगर स्टेडियम पर नगर-निगम का सेवा प्रभार का 2 करोड़ रु. से अधिक बकाया है | कई बार नोटिस भेजने के बाद भी स्टेडियम प्रबंधन की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है | ऐसे में अब बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी | ऐसे में निगम अमला स्टेडियम का नल कनेक्शन काटने सहित निगम की ओर से दी जाने वाली तमाम सुविधाएं बंद करने की तैयारी में है | यही हाल होटल अशोका का भी है जिसस निगम को सेवा प्रभार का 52 लाख रु. से अधिक लेना है | इस संबंध में महीनों पहले होटल संचालक को नोटिस भेजा गया था | लेकिन अब तक होटल की तरफ से भुगतान नहीं किया गया | 6 फरवरी को निगम ने पत्र लिखकर 3 दिन में भुगतान न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्क करने की बात कही थी | इसके जवाब में होटल संचालक ने मुख्यालय से सुझाव मांगने की जानकारी दी | भुगतान न होने पर संपत्ति कुर्क करने की तैयारी निगम द्वारा की जा रही है | इसी तरह भारत भवन पर भी निगम के सेवा प्रभार के 79 लाख रु. बकाया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com