ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्कूल से लौटने के बाद घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा 9वीं कक्षा का छात्र, मौत |

भोपाल : 05/03/2024 : घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे की है | गिरधर हाइट्स के पास विशाल टॉवर निवासी नीरेंद्र पाण्डेय मूलत: रीवा के रहने वाले हैं | वह गुजरात की एक कंपनी में जॉब करते हैं | उनका 15 साल का बेटा अतुलित पाण्डेय शाहपुरा स्थित ओरायन इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था | अतुलित सोमवार के दिन ढाई बजे स्कूल से वापस आया और उसने अपनी साइकिल घर के नीचे खड़ी की, और स्कूल बैग साथ लेकर  सीधा छत पर चला गया |  घर में नीरेंद्र की पत्नी और उसकी दो बेटियां थीं | कुछ देर बाद ही अचानक कुछ गिरने की आवाज़ सुनकर वहीं के दुकानदार ने देखा तो अतुलित फर्श पर पड़ा था | उसके सिर से खून बह रहा था | दुकानदार की चीख पुकार सुनकर सभी लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत अतुलित को अस्पताल पहुंचाया गया | जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया | पुलिस को उसका बैग छत पर रखा मिला है, परिजन शव लेकर अपने पैतृक घर रीवा जाएंगे | फिल्हाल घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है | पुलिस मामले की तहक़ीक़ात कर रही है | विशाल टॉवर में ही नीरेंद्र के बड़े भाई भी अपने परिवार के साथ एक फ्लैट में रहते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com