ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पिकअप चालक ने दो कारों को टक्कर मारने के बाद मोपेड सवार बालक को लिया चपेट में बच्चा बाल बाल बचा |

भोपाल : 05/03/2024 : जहांगीराबाद स्थित बैंक कॉलोनी में सोमवार की शाम करीब 6:15 बजे एक रीवा रजिस्टर्ड बोलेरो पिकअप का ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके चला गया था | कुछ देर बाद क्लीनर ने गाड़ी रिवर्स करके सीधा किया तो एक खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी | इसके बाद गाड़ी जब सीधे चली तो घर के बाहर कवर से ढँककर खड़ी एक कार को ज़ोर से टक्कर मारी | टक्कर इतनी तेज़ थी कि खड़ी कार 15 फीट तक घिसटते हुए आगे गई और आगे खड़े एक मोपेड सवार बच्चे को टक्कर मार दी | बच्चा भी कार और पिकअप के साथ घिसटता गया | वह दूध की कैरेट से टकराने के बाद रुका | इस हादसे में मोपेड सवार बालक बाल बाल बच गया उसे मामूली चोटें आई हैं | इस दौरान वहाँ भीड़ इकट्ठा हो गई और गाड़ी ड्राइवर को पकड़कर खूब पिटाई की, इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची | टक्कर से दो पहिया वाहन और दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, पिकअप को क्लीनर चला रहा था, जिसे गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं था | पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com