ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
‘लाड़ली बहना योजना’ के नाम पर महिला से 14 हज़ार रु. ठगने वाला आरोपी फरार, इस योजना का डेटा लीक होने की आशंका |

इंदौर : 05/03/2024 : प्रदेश में ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है | जालसाज लोगों को कभी वर्क फ्रम होम के ज़रिए हजारों रुपए कमाने का लालच दे रहे हैं तो कभी सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहकर उनसे हजारों की ठगी कर रहे हैं | हद तो ये है कि जालसाजों ने मप्र सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ को भी ठगी करने का जरिया बना लिया है | ऐसी ही एक ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि उसके पास 25 फरवरी को एक कॉल आया था | कॉल करने वाले ने खुद को ‘लाड़ली बहना योजना’ का सेंटर अधिकारी बताया और कहा कि आपका 6 महीने का पैसा रुका हुआ है | मैं आपके खाते में 12 हज़ार रु. भेज रहा हूँ | आपका केवायसी भी अपडेट करना है | इसके बाद उसने 8 हज़ार रु. खाते में ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजा फिर दूसरा मैसेज 20 हज़ार रु. का आया | बाद में मुझसे कहा गया कि आपके खाते में गलती से 2 हज़ार की जगह 20 हज़ार रु. चले गए हैं | आप मुझे बाकी राशि वापस मेरे पेटीएम नंबर पर ट्रांसफर कर दें | महिला ने बताया कि मैं फर्जी मैसेज समझ नहीं पाई और जालसाजों के दिए पेटीएम नंबर पर 13 हज़ार 958 रु. ट्रांसफर कर दिए | बाद में धोखाधड़ी का पता चला तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने क्राइम ब्रांच के एडिशन डीसीपी राजेश दंडोतिया को मामले की जांच सौंपी है | आशंका है कि इस योजना का डेटा लीक हुआ है, तभी ठग सीधे हितग्राही से संपर्क कर उन्हें जालसाजी का शिकार बना रहे हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com