ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर में भाजपा विधायक की अवैध शराब दुकान का ताला तोड़ा और शराब नष्ट कर सख्त नाराजगी जताई |

भोपाल : 06/03/2024 : सोमवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर सीहोर के खजुरिया कलां गाँव में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थी | वहां ग्रामीणों और स्कूली छात्राओं ने अवैध रूप से संचालित शराब दुकान की बात छेड़ी | तो सांसद प्रज्ञा ने सख्त नाराजगी जताते हुए अपनी ही पार्टी के स्थानीय विधायक सुदेश राय पर अवैध शराब दुकान चलाने का आरोप लगाया और कहा कि मुझे शर्म आती है कि ठेका भाजपा विधायक का है | मैं उन्हें हटाने की मांग करूंगी | विधायक सुदेश राय ने सांसद के आरोपों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया | प्रज्ञा ने सख्ती दिखाते हुए हथोड़ा उठाया और दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखी सारी शराब बाहर निकलवाई और फिंकवा दी | इस दौरान पुलिसकर्मी प्रज्ञा से हाथ जोड़कर रुकने की गुहार लगाते रहे लेकिन वह नहीं रुकी |  प्रज्ञा ने कहा कि उन्होने कलेक्टर से संबंधित आबकारी अधिकारी को हटाने को कहा है, और एसपी को भी डांटा है कि उन्होने गलत जानकारी कैसे दी | पहले मुझे बताया गया था कि ठेका बंद करा दिया गया है, मैंने तब मान भी लिया था | मुझे फिर यहां पहुँचने पर शिकायत मिली है | इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग का अमला मौके पर पहुंचा, आबकारी विभाग की सब इंस्पेक्टर शारदा कारोलिया ने बताया कि 890 लीटर अवैध शराब जब्त की है | अज्ञात अपराधी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है इसकी जांच की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com