ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल में बनेगा मेट्रो फेज-2 करोंद से ऐशबाग तक 8 स्टेशन बनेंगे, सिंधी कॉलोनी से ऐशबाग तक अंडरग्राउंड रूट होगा |

भोपाल : 06/03/2024 : भोपाल में मेट्रो फेज-1 तो अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इस बीच एक और नए काम का आगाज होने जा रहा है | यहां भोपाल मेट्रो फेज-2 का काम 3 महीने में शुरू कर दिया जाएगा | 1540 करोड़ रु. की लागत से करोंद से ऐशबाग तक मेट्रो रूट बिछाने के साथ 8 स्टेशन बनेंगे | इसमें सिंधी कॉलोनी से ऐशबाग तक 3.39 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड होगा | मेट्रो रेल कंपनी ने इन दोनों कामों के लिए दो अलग-अलग कंपनियों के टेंडर मंजूर कर लिए हैं | अगले कुछ दिनों में वर्क ऑर्डर जारी हो जाएगा | दोनों कंपनियां तीन माह के भीतर काम शुरू कर सकती है | सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को लाल परेड मैदान में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह के दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भूमिपूजन किया | ये दोनों काम साढ़े तीन साल में पूरे हो जाएंगे | यानि भोपाल मेट्रो के करोंद से एम्स तक का रूट साढ़े तीन साल बाद पूरा हो सकता है | फिल्हाल इसी रूट के प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स के बीच का काम चल रहा है | इसमें सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक का ट्रायल हो चुका है | सुभाष नगर से एम्स तक के रूट पर मेट्रो संचालन शुरू करने के लिए डेडलाइन सितंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com